आईपीएल-12 : पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

बेंगलुरू, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मेजबान टीम ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। डेल स्टेन और पवन नेगी के स्थान पर टिम साउदी और वाशिंगटन सुंदर को टीम में जगह दी गई है।

पंजाब ने निकोलस पुरन और अंकित राजपूत को मौका दिया है। सैम कुरेन और हरप्रीत बराड बाहर बैठेंगे।

टीम :

बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, अब्राहम डिविलियर्स, मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस, अक्षदीप नाथ, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और टिम साउदी।

पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), क्रिस गेल, डेविड मिलर, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पुरन, अंकित राजपूत, मनदीप सिंह, हरडस विजोएन, मोहम्मद शमी और मुरुगन अश्विन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493