अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा दोगुना बढ़कर 1,103 करोड़ रुपये

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में आदित्य बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में दो गुना की तेजी दर्ज की गई, जोकि 1,013 करोड़ रुपये रही।

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में आदित्य बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के मुनाफे में दो गुना की तेजी दर्ज की गई, जोकि 1,013 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 446 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

समूचे वित्त वर्ष 2018-19 में अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा बढ़कर 2,435 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान यह 2,222 करोड़ रुपये था।

बयान में कहा गया, “आज हुई निदेशक मंडल की बैठक में 11.50 रुपये प्रति शेयर (10 रुपये के फेस वैल्यू पर) पर 115 फीसदी का लाभांश वितरित करने की सिफारिश की गई है, जोकि कुल 315.84 करोड़ रुपये होगी।”

अल्ट्राटेक के शेयरों में बुधवार को पिछले दिन की तुलना में 192.80 रुपये या 4.59 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जोकि 4,396.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493