आईपीएल-12 : डिविलियर्स, स्टोयनिस की विस्फोटक बल्लेबाजी, बेंगलोर के 202 रन

बेंगलुरू, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 82) के शानदार अर्धशतक और मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 46) की ताबड़तोड़ पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी आईपीएल के 12वें संस्करण के मैच में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चार विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

डिविलियर्स ने 44 गेंदों की पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। स्टोयनिस ने 34 गेंदों की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाए। पार्थिव पटेल ने 43 और कप्तान विराट कोहली ने 13 रनों का योगदान दिया।

डिविलियर्स और स्टोयनिस ने पांचवें विकेट के लिए 121 रन की अविजित साझेदारी की। बेंगलोर ने अंतिम तीन ओवरों में 64 रन बटोरे।

पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, कप्तान रविचंद्रन अश्विन और हार्डस विलजोएन ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493