दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 51 मरे

जोहान्सबर्ग, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में मूसलाधार बारिश के कारण कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सरकारी प्रवक्ता लेनोक्स मबासो ने सीएनएन को बताया कि क्वाजुलू-नटाल प्रांत के सबसे बड़े शहर डरबन में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में अमनजिमटोटी, चैट्सवर्थ और मरिआनहिल्ली शामिल हैं।

प्रभावित इलाकों में कई भवन गिर गए और दीवारें ढह गईं। घरों में पानी घुस गया।

हालात की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मिस्र में अफ्रीकी एकता शिखर सम्मेलन को बीच में छोड़कर वापस आना पड़ा है।

रामफोसा ने ट्वीट कर बताया, “वापस आ गया हूं। बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यो को देखने के लिए क्वाजुलू-नटाल के लिए उड़ान भरी है।”

बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आश्रय बनाए गए हैं जहां उन्हें भोजन दिया जा रहा है। सरकारी प्रसारक एसएबीसी ने बताया है कि एक हजार लोग विस्थापित हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493