वरुण धवन को नताशा ने जन्मदिन पर भेजा प्यार भरा संदेश

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने एक रोमांटिक मैसेज भेजकर शुभकामनाएं दी। मैसेज में उन्होंने लिखा कि वह उनके साथ और भी कई यादगार पल बिताने को बेकरार हैं।

बुधवार को वरुण के जन्मदिन पर उनके दोस्तों और सहकर्मियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वरुण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये मैसेज शेयर किए, जिनमें नताशा का प्यार भरा नोट भी शामिल था।

नताशा ने अपने पोस्ट में लिखा, “एक शानदार व्यक्ति को जन्मदिन की बहुत बधाई, जो हर दिन को खास बनाते हैं। वरुण जिंदगी से प्यार करते रहना और सपने देखना न छोड़ना। एक साथ और यादें साझा करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। तुम्हें ढेर सारा प्यार!”

वरुण नताशा के साथ लंबे वक्त से रिलेशनशिपमें हैं, लेकिन उन्होंने अपने निजी जीवन को सबसे छुपा कर रखा था। अभी हाल ही में उन्होंने अपने और नताशा के रिश्ते के बारे में खुलकर बात करनी शुरू की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493