टेनिस : बार्सिलोना ओपन में नडाल ने मायेर को हराया

बार्सिलोना, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने बार्सिलोना ओपन के पहले दौर में अर्जेटीना के लियोनाडरे मायेर को मात दे विजयी शुरुआत की है।

मौजूदा विजेता नडाल ने मायेर को 6-7 (7-9), 6-4, 6-2 से मात दी। नडाल ने यह मैच दो घंटे 50 मिनट में जीता।

मैच के बाद नडाल ने कहा, “यह हालांकि सर्वश्रेष्ठ शुरुआत नहीं है। इस दोपहर में यह अच्छा अहसास नहीं है, लेकिन मैंने अपना रास्ता निकाला और जीत हासिल की। आज यह मुख्य चीज थी।”

अगले दौर में नडाल का सामना अपने करीबी दोस्त और हमवतन डेविड फेरर से होगा। डेविड ने बुधवार को ही फ्रांस के लुकास पाउइले ने 6-3, 6-1 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493