‘तोफान आलया’ में काम करने के लिए माधुरी का धन्यवाद : आमिर

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में पानी की स्थिति पर आधारित कार्यक्रम ‘तोफान आलया’ के एक एपिसोड में आने के लिए अभिनेता आमिर खान ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का शुक्रिया अदा किया है।

आमिर ने गुरुवार को वीडियो के लिंक को ट्वीट किया और कैप्शन में लिखा, “मेरे एक आग्रह करने पर ही आप तुरंत आ गइर्ं, इसके लिए आपका धन्यवाद।”

सिल्वर स्क्रीन पर आमिर खान और माधुरी दीक्षित नेने ‘दिल’ और ‘दीवाना मुझसा नहीं’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

‘तोफान आलया’ एक साप्ताहिक कार्यक्रम है जो राज्य में पानी की स्थिति पर आधारित है। इसमें मराठी फिल्मों के कलाकार और अन्य लोग प्रेरणादायक कहानियां बताते हैं। आमतौर पर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव शो में रहते हैं।

आमिर और किरण पानी फाउंडेशन के संस्थापक हैं। यह एक गैर लाभकारी और गैर सरकारी संगठन है जो महाराष्ट्र में सूखे की रोकथाम और जल प्रबंधन के लिए काम करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493