‘अंग्रेजी मीडियम’ में पुलिस की भूमिका निभाएंगी करीना : प्रोड्यूसर

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में अभिनेत्री करीना कपूर खान एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी। यह जानकारी फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने दी।

यह फिल्म साल 2017 में आई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल होगी।

दिनेश ने एक बयान में कहा, “हमारी फ्रेंचाइज से करीना का जुड़ना काफी अच्छा है। ‘अंग्रेजी मीडियम’ एक बहुत स्पेशल फिल्म है और उनके इस फिल्म में हिस्सा बनने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।”

उन्होंने कहा, “फिल्म में वह एक पुलिस अफसर के किरदार को निभाएंगी। इसकी शूटिंग की शुरुआत जून से लंदन में होगी।”

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रसित होने के चलते इरफान लगभग एक साल तक काम से दूर रहे। इस फिल्म में वह एक मिठाई की दुकान के मालिक के रूप में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493