श्रीलंका में हैंड ग्रेनेड के साथ 3 गिरफ्तार

कोलंबो, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका की पुलिस ने गुरुवार को एक छापेमारी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 21 हैंड ग्रेनेड, छह तलवार और एक गाड़ी बरामद हुई है।

डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के मोडारा क्षेत्र में कोलंबो अपराध शाखा (सीसीडी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों ने छापेमारी की।

इस बीच, श्रीलंका पुलिस प्रवक्ता रुवन गुणशेखर ने सीएनएन को बताया कि रविवार को हुए हमलों के बाद पूरे देश में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपियों को आतंकवाद को फैलाने, उसे उकसाने व बढ़ावा देने और साजिश रचने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

गुणशेखर ने कहा कि चार बहुत ही गंभीर मामले की छानबीन आतंकवाद जांच विभाग (टीआईडी) के पास है। जबकि, 33 आरोपी अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में हैं। बाकि के बचे आरोपियों को स्थानीय पुलिस ने पकड़ा है।

ज्यादातर आरोपियों को कोलंबो से पकड़ा गया है, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर लोग संदिग्ध आत्मघाती हमलावरों के दोस्त और रिश्तेदार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493