पेट्रोल हुआ 6 पैसे प्रति लीटर महंगा, डीजल के भाव स्थिर

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। एक दिन की स्थिरता के बाद पेट्रोल के दाम में शनिवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन डीजल के दाम स्थिर रहे। एक दिन पहले डीजल के दाम में वृद्धि दर्ज की गई थी।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 73.08 रुपये, 75.10 रुपये, 78.65 रुपये और 75.85 रुपये प्रति लीटर हो गए। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.61 रुपये, 68.35 रुपये, 69.72 रुपये और 70.34 रुपये प्रति लीटर ही रहे।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम में सात पैसे जबकि चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। लेकिन पेट्रोल का भाव स्थिर रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493