श्रीलंका : छापेमारी के बाद 15 शव बरामद

कोलंबो, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बट्टिकालोआ में श्रीलंका की सेना और एक सशस्त्र समूह के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद 15 शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की रात को अंपारा सैंथामारुथु में छापेमारी की, जिसके बाद सशस्त्र समूह ने एक विस्फोट कर दिया और दोनों गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

इस गोलीबारी की घटना के बाद शनिवार सुबह सैनिकों ने घटनास्थल से 15 शव बरामद किए।

सैना के एक अधिकारी ने बताया, इसी शहर में एक अन्य छापेमारी में पुलिस ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) के झंडे, 150 जेलिग्नाईट (विस्फोटक) की छड़ें, हजारों स्टील की गोलियां और एक ड्रोन कैमरा बरामद किया।

शुक्रवार को देशभर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नई गिरफ्तारियों समेत रविवार को ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों के बाद अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

रविवार को हुए विस्फोटों में 253 लोग मारे गए थे और 500 लोग घायल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493