रेडमायनी के सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं उनकी पत्नी

लॉस एंजेलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता एड्डी रेडमायनी कहते हैं कि उनकी पत्नी इस बात को लेकर फिक्रमंद है कि उनका वजट घट गया है और वह उन्हें हमेशा खिलाने-पिलाने में लगी रहती हैं।

रेडमायनी ने बताया कि उनकी पत्नी ने लॉस एंजेलिस में हुए एक प्रीमियर की फोटो देखी और कहा कि वह बहुत कमजोर लग रहे हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार रेडमायनी ने पत्रिका ‘इंटरव्यू’ को बताया, “मैंने कहा कि बेबी मैंने बहुत सी सुशी खाई है और जूस पिया है और उसने कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं, मैं एक कटोरा स्पैगेट्टी बोलोगनेस और एक बर्गर खाने के लिए कह रही हूं।”

रेडमायनी ने पत्रिका को यह भी बताया कि काम से हटकर उनका कोई अलग शौक नहीं है और जो कुछ भी वह करने की कोशिश करते हैं, वह उन्हें पसंद नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे पियानो बजाना नहीं आता, फिर भी कभी कभी बजाने की कोशिश करता हूं। कभी पेंट करने की कोशिश करता हूं, वह भी मुझसे नहीं होता।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493