वाशिंगटन, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार तीसरे साल व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को दिए गए रात्रिभोज में भाग नहीं लिया और इसके बजाय विस्कॉन्सिन में उन्होंने रैली की।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप की काउंसलर केलियाने कॉनवे सहित उनके (ट्रंप के) बेहद कम संख्या में कुछ सहयोगियों ने शनिवार रात हुए डिनर से पहले के कुछ कार्यक्रमों में शिरकत की।
कॉनवे, डिप्टी अटॉर्नी जनरल रॉड रोसेनस्टीन और कॉमेडियन जे लेनो ने शनिवार सुबह गार्डन में हुए नाश्ते की तस्वीरों के लिए पोज दिए जिसका मकसद सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए धन जुटाना था।
वाशिंगटन में आयोजित कार्यक्रम में इतिहासकार रॉन चेरनो ने इतिहास से जुड़ी घटनाओं के हवाले से एक भाषण दिया, जिसमें प्रेस के साथ पूर्व राष्ट्रपतियों के संबंधों पर प्रकाश डाला गया।
dharmpath.com dharmpath