दिलजीत ने काइली, करीना को समर्पित वीडियो जारी किया

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने रिएलिटी टीवी स्टार काइली जेनर के प्रति अपने प्यार को अक्सर जाहिर किया है और अभिनेत्री करीना कपूर खान के लिए उनकी प्रशंसा भी लोगों से नहीं छिपी है। अब इस पंजाबी कलाकार ने एक गीत का एक वीडियो जारी किया है, जो दोनों कलाकारों को समर्पित है।

‘काइली प्लस करीना..लभना नी मुंडा तैनु मेरे जैसा’ का वीडियो रविवार को जारी किया गया।

दिलजीत द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक दूसरे वीडियो में करीना इस सम्मान के लिए उनका शुक्रिया अदा करते नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के उनके सह कलाकार शर्मीले हैं और उनके साथ दो फिल्मों में काम कर लेने के बावजूद ज्यादा बोलते नहीं हैं। करीना ने माना कि वह उनकी फैन हैं।

दिलजीत ने एक बयान में कहा, “करीना मैम के साथ काम कर मैं बहुत खुश हूं और मुझे इस बात की भी खुशी है कि उन्होंने मेरे बारे में ऐसा कहा। वास्तव में, इस गाने के माध्यम से काइली के लिए प्यार का इजहार मेरे लिए खुशी की बात है और दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए भी मैं काफी उत्साहित हूं।”

इस सप्ताह के प्रारंभ में दिलजीत इसका एक ऑडियो जारी कर चुके थे।

उन्होंने आईएएनएस से पहले कहा था, “करीना मेरे लिए खास हैं, क्योंकि मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म (उड़ता पंजाब) उनके साथ थी।”

आने वाली फिल्म ‘गुड न्यूज’ में करीना और दिलजीत बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493