अभिनेता जेसी लॉरेन्स फग्र्यूसन का निधन

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। साल 1991 में आई हिट फिल्म ‘बॉयज एन द हुड’ में निभाए गए पुलिस अफसर के किरदार के लिए चर्चित अभिनेता जेसी लॉरेन्स का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। साल 1991 में आई हिट फिल्म ‘बॉयज एन द हुड’ में निभाए गए पुलिस अफसर के किरदार के लिए चर्चित अभिनेता जेसी लॉरेन्स का निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे।

टीएमजेड डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेसी के बेटे जेस ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि कैलीफोर्निया के पामडेल में स्थित उनके घर में अभिनेता ने शुक्रवार को अपनी आखिरी सांस ली।

न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, जेस ने अपने पिता को उनके बिस्तर पर पाया, उस वक्त कमरे में टीवी ऑन था और इससे जाहिर होता है कि मृत्यु से पहले उनका स्वास्थ्य ठीक था।

जेस कहते हैं, “वह मजबूत, खूबसूरत और बुद्धिमान अश्वेत व्यक्ति थे और अपने बेटे व अन्य सभी का भला चाहते थे।”

कानूनी अधिकारियों के अनुसार, यह एक स्वाभाविक मृत्यु थी और घटनास्थल पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493