आईपीएल-12 : दिल्ली ने बेंगलोर को दिया 188 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं।

दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और शिखर धवन ने अर्धशतक जमाए।

धवन ने 37 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। अय्यर ने 38 गेंदों की पारी में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाए। शेरफाने रदरफोर्ड ने 13 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए।

बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, नवदीप सैनी ने एक-एक विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493