बजरंग, विनेश का नाम खेल रत्न के लिए प्रस्तावित

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय कुश्ती महासंघ ने सोमवार को बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का नाम इस साल देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न के िलए प्रस्तावित किया है।

बजरंग 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में दुनिया के नम्बर-1 पहलवान हैं और हाल ही में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता है। बजरंग के नाम एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण है।

दूसरी ओर, विनेश राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में विनेश ने 50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीत था जबकि एशियाई खेलों में भी उन्होंने इसी भार वर्ग में सोना जीता था।

हाल में आयोजित एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भी विनेश ने कांस्य जीता था।

विनेश प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित होने वाली भारत की पहली एथलीट हैं।

बजरंग और विनेश के अलावा कुश्ती महासंघ ने राहुल अवारे, हरप्रीत सिंह, दिव्या ककरान और पूजा ढांढा के नाम अर्जुन पुरस्कारों के लिए तथा वीरेंद्र कुमार, सुजीत मान, नरेंद्र कुमार और विक्रम कुमार का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामांकित किया है।

इसी तरह भीम सिंह और जय प्रकाश को ध्यान चंद पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493