मराठी किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण : कृति

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अपनी आगामी फिल्म ‘पानीपत’ के लिए तैयारी में जुटी अभिनेत्री कृति सेनन का मानना है कि मराठी किरदार निभाना और उत्तरी भारतीय बनना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

पहली बार किसी पीरियड ड्रामा फिल्म में काम कर रही कृति ने आईएएनएस को बताया, “मेरे लिए यह दुनिया बिल्कुल अलग थी। उत्तरी भारतीय बनना, मराठी किरदार निभाना मेरे लिए एक चुनौती थी, लेकिन आशु सर (फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारीकर) ने मेरे लिए यह काफी आसान और मजेदार बना दिया।”

इस फिल्म में पानीपत के तीसरे युद्ध के बारे में बताया जाएगा।

फिल्म में कृति, सदाशिव भाऊ की दूसरी पत्नी पार्वती बाई के किरदार में नजर आएंगी। सदाशिव पानीपत की तीसरे युद्ध में मराठा सेना के सेनापति थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493