पेरिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार और विश्व के तीसरे वरीयता प्राप्त राफेल नडाल ने स्वीकार किया है कि अब उनके खेल पर उम्र का असर दिखने लगा है। नडाल के अनुसार 20 साल की उम्र में जिस प्रकार उनका शरीर खेल में साथ देता था, अब वैसी बात नहीं रही।
नडाल ने हालांकि साथ ही यह भी कहा कि खिताब जीतने को लेकर उनका जोश पहले की तरह ही कायम है।
फ्रांस के एक खेल समाचार पत्र एल’ एक्विप से नडाल ने बुधवार को कहा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उसका सीधा असर खेल पर भी दिखने लगता है।
इसी महीने अर्जेटीना के जुआन मोनाको के साथ खेलते हुए दोहा में युगल वर्ग का खिताब जीतने वाले नडाल ने कहा कि वह अपने खेल का उच्च स्तर बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
नडाल ने कहा, “अपने प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए मैं लगातार मेहनत कर रहा हूं। मैं वाकई अपना सर्वश्रेष्ठ खेल जारी रखना चाहता हूं।”
नडाल ने कहा कि वह थोड़े भाग्यशाली भी हैं, क्योंकि कई निराशाजनक स्थितियों के बावजूद उनकी जिंदगी में कई ऐसे सकारात्मक लम्हें भी आए जिन्होंने उनका मनोबल बनाए रखा।
नडाल ने हालांकि कहा कि वह रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविक जैसे टेनिस स्टारों के मुकाबले कम सौभाग्यशाली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath