श्रीलंका में सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटा

कोलंबो, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाली सिरिसेना ने दूरसंचार नियामक आयोग के महानिदेशक को आदेश दिया है कि 21 अप्रैल को ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों के बाद सोशल मीडिया पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंधों को हटा दिया जाए। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी सूचना दी।

न्यूज फस्ट चैनल के अनुसार यह बयान सरकारी सूचना विभाग ने जारी किया।

बयान में कहा गया है कि सरकारी सूचना विभाग के महानिदेशक नालका कलुवेवा ने जनता से अनुरोध किया है कि अब प्रतिबंध हट चुका है इसलिए जिम्मेदार नागरिकों की तरह व्यवाहर करें।

रविवार को ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में 253 लोगों की मौत हुई थी और 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493