दुष्कर्म के दोषी क्रिकेटर को 5 साल की जेल

लंदन, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में जन्मे क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न को मंगलवार को, एक महिला से दुष्कर्म करने के जुर्म में, पांच साल कैद की सजा सुनाई गई।

वोर्सेस्टशायर के पूर्व खिलाड़ी हेपबर्न ने 2017 में इस जुर्म को अंजाम दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक हेपबर्न ने अपने दोस्तों के साथ एक व्हॉट्सएप गेम में ज्यादा स्कोर करने की कोशिश में यह कृत्य किया।

जज ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, “आपने शायद उस समय सोचा होगा कि यह उस तरह का है जैसा युवा लोग करते रहते हैं, लेकिन हकीकत में यह गलत व्यवहार था। इसने महिला का अपमान किया और उसे दुष्कर्म से परेशान किया। अब आपको पता चलेगा कि यह कितना गंभीर अपराध था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493