‘मिसेज सीरियल किलर’ में न नाच न गाना

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। फराह खान की फिल्में यूं तो नाच-गाने से भरपूर रही हैं, लेकिन उनकी नई फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ में न नाच वाला कोई दृश्य है, न कोई गाना है। इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडिस मुख्य भूमिका में हैं।

‘मिसेज सीरियल किलर’ की कहानी फराह के पति शिरीष कुंदर ने लिखी है और उन्होंने ही निर्देशन भी किया है। इसे इस साल के आखिर में नेटफ्लिक्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा।

माना जा रहा है कि इस फिल्म को डिजिटल दुनिया में जैकलीन और फराह का जोरदार धावा माना जाएगा।

जैकलीन ने इस फिल्म में किस तरह का किरदार निभाया है? यह पूछे जने पर फराह ने आईएएनएस से कहा, “जैकलीन ने एक अलग किस्म की लड़की का किरदार निभाया है। अभी इतना ही कहूंगी कि ऐसा किरदार उसने इससे पहले कभी नहीं निभाया है।”

अपने जीवन का 54वां वसंत देख चुकीं फिल्म निर्माता ने कहा, “इस फिल्म में न कोई नाच है और न गाना। लोग बिल्कुल अलग तरह की फिल्म देखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493