ब्रॉड ने की इंग्लैंड की बल्लेबाजी की सराहना

सिडनी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गुरुवार को अपनी मौजूदा टीम की गहरी बल्लेबाजी की सराहना की और कहा कि उनकी मौजूदगी में यह इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी लाइनअप है।

आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री एकादश टीम के खिलाफ हुए पहले एकदिवसीय अभ्यास मैच में इंग्लैंड छह विकेट पर 391 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही थी।

उसके बाद आस्ट्रेलिया कैपिटल टेरिटरी इलेवन टीम के खिलाफ हुए दूसरे एकदिवसीय अभ्यास मैच में भी इंग्लैंड ने छह विकेट पर 364 रन बनाए।

इंग्लैंड दोनों ही अभ्यास मैच जीतने में सफल रहा।

ब्रॉड ने कहा, “पिछले 100 ओवरों में हमारे बल्लेबाजों ने 800 के करीब रन जोड़े। मैंने अब तक जितनी टीमों के साथ खेला उनमें इंग्लैंड की मौजूदा टीम की बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ है। आने वाली श्रृंखला बेहद रोमांचक होने वाली है।”

इंग्लैंड अब शुक्रवार से आस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ शुरू हो रही त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लेगी, जिसमें शुक्रवार को उसे आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलना है।

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस ब्रॉड के 28 वर्षीय बेटे स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड के लिए 108 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 168 विकेट हासिल किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493