क्वीन्सलैंड, 1 मई (आईएएनएस)। निर्देशक बाज लुहरमैन की एल्विस फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया के कुछ महत्वपूर्ण भागों में होने को पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में टॉम हैंक्स अभिनय करते नजर आएंगे। इस बात की पुष्टि बुधवार को की गई।
वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक शीर्षकहीन इस फिल्म में एल्विस प्रेस्ली की जिंदगी और संगीत के बारे में बताया जाएगा। फिल्म में शोहरत की ओर उनके सफर, उनकी बेमिसाल स्टारडम और दुनिया पर उनके प्रभाव के बारे में भी दिखाया जाएगा। इसके साथ ही अपने मैनेजर के साथ उनके जटिल रिश्ते को भी यह फिल्म उजागर करेगा।
इस बात का खुलासा किया गया था कि फिल्म में पार्कर की भूमिका को टॉम हैंक्स निभाएंगे। आस्ट्रेलियन स्टेट क्वीन्सलैंड की प्रधान व व्यापार मंत्री एन्नास्तासिया पलास्जुकुक ने बुधवार को इस जानकारी की पुष्टि की।
dharmpath.com dharmpath