मेड्रिड, 1 मई (आईएएनएस)। टोयोटा गाजो रेसिंग ने बुधवार को कहा कि दो बार के एफ-1 चैम्पियन स्पेन के फर्नाडो अलोंसो एफआईए वर्ल्ड इंड्योरेंस चैम्पियनशिप (डब्ल्यूईसी) से अलग होंगे।
अलोंकी जगह इस चैम्पियनशिप में टोयोटा टीम में न्यूजीलैंड के चालक ब्रेंडन हार्टले को शामिल किया जाएगा।
टोयोटा ने अपने बयान में कहा कि अलोंसो टोयोटा टीम में ही रहते हुए नए मोटरस्पोर्ट्स चैलेंज में हाथ आजमाएंगे।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 2019 ले मैंस 24 आवर्स टोयोटा टीम ेक साथ उनका अंतिम डब्ल्यूईसी इवेंट होगा।
टोयोटा टीम के अध्यक्ष हिसाताके मुराता ने अलोंसो का धन्यवाद किया है।
अलोंसो ने उम्मीद जताई है कि वह दो दिवसीय 2019 ले मैंस 24 आवर्स इवेंट जीतने में सफल रहेंगे। इसकी शुरुआत 15 जून को होगी। इस इवेंट में अलोंसो अपने टीम के साथी स्विट्जरलैंड के सबास्टियन बुएमी और जापान के काजुकी नाकाजीमा के साथ हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath