जीएसटी संग्रह अप्रैल में 113865 करोड़ रुपये(लीड-2)

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अप्रैल में 10.05 फीसदी बढ़कर 1,13,865 करोड़ रुपये हो गया। नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली के एक जुलाई, 2017 को लागू होने के बाद यह सबसे ज्यादा दर्ज किया गया मासिक राजस्व है।

वित्त मंत्रालय के बुधवार को एक बयान में कहा, “कुल सकल जीएसटी राजस्व अप्रैल 2019 में 1,13,865 करोड़ रुपये है, जिसमें से सीजीएसटी (केंद्रीय जीएसटी) 21,163 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (राज्य जीएसटी) 28,801 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी (एकीकृत जीएसटी) 54,733 करोड़ रुपये है। इसमें 23,289 करोड़ रुपये आयात व सेस के शामिल हैं।”

बयान के अनुसार, मार्च महीने से 30 अप्रैल, 2019 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर-3 बी के कुल रिटर्न की संख्या 72.13 लाख है। जीएसटीआर-3बी फॉर्म बाहरी आपूर्ति, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) दावा व शुद्ध कर भुगतान का संक्षिप्त विवरण है।

अप्रैल 2018 में राजस्व 1.03,459 करोड़ रुपये था और बीते साल के इसी महीने की तुलना में अप्रैल 2019 के राजस्व में 10.05 फीसदी की वृद्धि देखी गई।

वित्त वर्ष 2018-19 (98,114 करोड़ रुपये) के जीएसटी राजस्व के मासिक औसत से अप्रैल 2019 में राजस्व 16.05 फीसदी ज्यादा रहा।

कंसल्टेंसी कंपनी ईवाई के टैक्स पार्टनर बिपिन सपरा ने कहा, “यह आखिरकार सही रुझान दिखा रहा है। अप्रैल के आंकड़े साल में सबसे ज्यादा रहे हैं। आने वाले महीनों में इसे जोर पकड़ना चाहिए।”

अत्यधिक अप्रत्यक्ष कर संग्रह से केंद्र को सुविधा होगी, क्योंकि यह राज्यों को मुआवजे के इसके बोझ को सहज बनाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493