बैडमिंटन : प्रणॉय क्वार्टर फाइनल में, प्रणीत बाहर (लीड-1)

ऑकलैंड (न्यूजीलैंड), 2 मई (आईएएनएस)। भारत के एचएस प्रणॉय ने यहां जारी न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में गुरुवार को प्रवेश कर लिया।

प्रणॉय ने पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में दूसरी सीड इंडोनेशिया के टॉमी सुर्गियाटो को 37 मिनट में 21-14, 21-12 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

प्रणॉय ने इस जीत के साथ ही सुगिर्याटो के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 का कर लिया है।

क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-26 प्रणॉय का सामना वर्ल्ड नंबर-11 और पांचवीं सीड जापान के कांटा सुनेयामा से होगा, जिनके खिलाफ 1-0 का रिकॉर्ड है।

प्रणॉय टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय चुनौती हैं। उनसे पहले बी.साई प्रणीत हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

प्रणीत को दूसरे दौर के मुकाबले में दो बार के ओलंपिक चैंपियन चीन के लिन डेन से गुरुवार को हार का सामना करना पड़ा।

सातवीं सीड डेन ने मात्र 37 मिनट में ही प्रणीत को 21-12, 21-12 से मात दी। वर्ल्ड नंबर-12 डेन ने इसके साथ ही वर्ल्ड नंबर-20 प्रणीत के खिलाफ अब अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 का कर लिया है।

डेन ने इससे पहले 2017 के मलेशिया ओपन में भी 18-21 21-19 21-18 से शिकस्त दी थी।

प्रणीत के अलावा पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को सातवीं सीड मलेशिया के गोह वी शेम और तान ची लिन के हाथों 17-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

मनु और सुमित की जोड़ी के हार के साथ ही युगल में भारतीय जोड़ी समाप्त हो गई।

टूर्नामेंट में अब एचएस प्रणॉय ही एकमात्र भारतीय चुनौती बचे हैं। प्रणॉय को अभी अपने अगले दौर के मुकाबले में दूसरी सीड इंडोनेशिया के टॉमी सुर्गियातो से भिड़ना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493