थाईलैंड के राजा ने पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट से शादी रचाई

बैंकॉक, 2 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड के राजा माहा वाजिरालोंगकॉर्न ने अपने राज्याभिषेक के ठीक एक दिन पहले पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट सुथिदा तिदजेई से शादी की और उन्हें अपनी रानी बनाया।

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, राजा की नई दुल्हन पहले उनके निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड थीं।

राजा माहा वाजिरालोंगकॉर्न के राज्याभिषेक से पहले इसकी घोषणा की गई। रिपोर्ट में बुधवार को हुए इस विवाह समारोह की कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं।

शाही शादी की खबर इसी दिन यानी बुधवार को ही सभी थाई टेलीविजन चैनलों पर शाही समाचार खंड में दिखाई गई।

66 वर्षीय वाजिरालोंगकॉर्न ‘किंग रामा एक्स’ उपाधि से भी जाने जाते हैं। साल 2016 के अक्टूबर में अपने पिता भूमिबोल अदुल्यादेज के निधन के बाद संवैधानिक सम्राट बन गए। भूमिबोल ने 70 सालों तक शासन किया।

वाजिरालोंगकॉर्न को शनिवार के दिन एक व्यापक समारोह में बौद्ध और ब्राह्मण रीति से आधिकारिक तौर पर ताज पहनाया जाना है और इस दौरान शहर भर में जुलूस भी निकाला जाएगा।

थाई एअरवेज की पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट सुथिदा तिदजई को साल 2014 में वाजिरालोंगकॉर्न ने अपने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी कमांडर नियुक्त किया था।

साल 2016 में वाजिरालोंगकॉर्न ने सुथिदा को सेना में सेनापति भी बनाया और सुथिदा को ‘थानपुइंग’ भी बनाया गया, यह महिला बोधक शाही उपाधि है।

वाजिरालोंगकॉर्न की पहले भी शादी हो चुकी है और तीन बार उनका तलाक भी हो चुका है। उनके सात बच्चे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493