अमेरिकी फुटबाल खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप

इंडियानापोलिस, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के नेशनल फुटबाल लीग (एनएफएल) के क्लब इंडियानोपोलिस कोल्ट्स के डिफेंडर जोश मैक्नरी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। स्थानीय मीडिया खबरों से यह जानकारी मिली।

शहर के अभियोक्ता कार्यालय की प्रवक्ता ने बुधवार को इन आरोपों की पुष्टि की, हालांकि उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

इस मामले पर 26 वर्षीय मैक्नरी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। मैक्नरी पर दुष्कर्म और मार-पीट का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को उन्हें हिरासत में ले लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493