गुरुं ग ने जमशेदपुर एफसी के साथ अपने करार को बढ़ाया

जमशेदपुर, 2 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लब जमशेदपुर एफसी ने गुरुवार को भारतीय डिफेंडर रोबिन गुरुं ग के अनुबंध को एक साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की।

राइट-बैक गुरुं ग पिछले दो सीजन से टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

उन्होंने अबतक लीग में कुल 13 मैच खेले हैं और एफसी गोवा के खिलाफ हुए सुपर कप के क्वार्टर फाइनल में दूसरे हाफ में मैदान पर आए थे।

रोबिन ने कहा, “जमशेदपुर एफसी के साथ अपनी यात्रा जारी रखने के लिए मैं बेहद खुश हूं। जमशेदपुर मेरा दूसरा घर रहा है और मुझे इस शहर और यहां के लोगों से प्यार है। पिछले दो सीजन से क्लब का बैज पहनना मेरे लिए सम्मान की बात है और मैं अपने प्रशंसकों के लिए ढेर सारी खुशियां देना चाहता हूं।”

पिछले सीजन जमशेदपुर की टीम पिछले सीजन पांचवें स्थान पर रही थी और नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493