दिग्गज गोलकीपर कैसिलास खतरे से बाहर

लिस्बन, 2 मई (आईएएनएस)। पुर्तगाल के क्लब एफसी पोटरे के दिग्गज गोलकीपर इकर कैसिलास को बुधवार को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं।

पोटरे ने कहा कि अभ्यास सत्र के दौरान कैसिलास को अचानक से दिल का दौरा पड़ा और फिर आपातकालीन उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सर्जरी के बाद कैसिलास “के दिल की हालत सही बताई जा रही है।”

स्पेन के 37 वर्षीय गोलकपीर ने हाल ही में क्लब के साथ अपने करार का 2019-20 सीजन तक के लिए बढ़ाया था। वह 16 सीजन रियल मेड्रिड में बिताने के बाद 2015 में पोटरे से जुड़े थे।

उन्होंने रियल के साथ पांच स्पेनिश लीग और तीन चैम्पियंस लीग खताब जीते हैं। उनकी कप्तानी में स्पेन ने 2010 विश्व कप और 2008 एवं 2012 में यूरो खिताब जीता।

यह तय नहीं है कि कैसिलास अपने करियर में आगे खेल पाएंगे या नहीं, लेकिन वे इस सीजन के लिए जरूर बाहर हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493