आईपीएल-12 : कुरैना का तूफानी अर्धशतक, कोलकाता को 184 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

मोहाली, 3 मई (आईएएनएस)। अंतिम ओवरों में सैम कुरैन (नाबाद 55) की आतिशी पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 184 रनों का लक्ष्य रखने में सफल रही है।

कुरैन ने अपनी नाबाद पारी में 24 गेंदें खेलीं और सात चौकों के अलावा दो छक्के मारे। कुरैन ने आखिरी ओवर में 22 रन बना पंजाब को निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 183 के स्कोर तक पहुंचाया।

आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। संदीप वॉरियर ने कोलकाता को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने पहले लोकेश राहुल (2) और फिर क्रिस गेल (14) को पवेलियन भेज दिया। निकोलस पूरन और मयंक अग्रवाल ने तीसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर पंजाब को मजबूती दी।

पूरन को नीतीश राणा ने 91 के कुल स्कोर पर संदीप के हाथों कैच करा पंजाब को तीसरा झटका दिया। पूरन ने 27 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के मार 48 रनों की पारी खेली।

मयंक की पारी का अंत रन आउट के साथ हुआ। उन्होंने 26 गेंदें खेली जिनमें से दो चौके और एक छक्का मार 36 रन बनाए। मयंक के जाने के बाद पंजाब की स्थिति बिगड़ने और कोलकाता के हावी होने का डर था, लेकिन कुरैन और मनदीप सिंह (25) ने ऐसा नहीं होने दिया। दोनों आराम से स्कोरबोर्ड चलाते रहे।

इस बीच सुनील नरेन की गेंद पर रिंकू सिंह ने कुरैन का कैच भी छोड़ा। हैरी गार्ने ने मनदीप को आउट कर कोलकाता को राहत दी। कप्तान रविचंद्रन अश्विन को रसेल ने खाता नहीं खोलने दिया। कोलकाता एक बार फिर हावी होने की कगार पर थी, लेकिन यहां से कुरैन का बल्ला तेज हो गया। उन्होंने इसी ओवर में रसे पर दो चौके मारे।

गार्ने द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में कुरैन ने तीन चौके और एक छक्का लगा पंजाब को मजबूत स्कोर दिया।

कोलकाता के लिए संदीप ने दो विकेट लिए। गार्ने, आंद्र, नीतिश राणा को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493