थाईलैंड नए राजा के राज्याभिषेक के लिए तैयार

बैंकाक, 4 मई (आईएएनएस)। थाईलैंड में शनिवार को नए राजा का राज्याभिषेक होगा। तीन दिवसीय समारोह में 3.1 करोड़ डॉलर खर्च होंगे।

सीएनएन के मुताबिक, 66 वर्षीय राजा महा वजीरालोंगकोर्न बोडिन्द्रदेबयवरंगकुन का राज्याभिषेक उनके पिता राजा भूमिबोल अदुल्यदेज के निधन के बाद सिंहासन पर आसीन होने के दो साल से अधिक समय बाद होगा।

थाई सरकार के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, तीन दिवसीय समारोह के दौरान, राजा वजीरालोंगकोर्न को 7.3 किलो का स्वर्ण मुकुट पेश किया जाएगा जो शहर में शाही पालकी पर घुमाया जाएगा और थाईलैंड के 76 प्रांतों से एकत्र किए गए पवित्र जल का उपयोग करते हुए एक शाही शुद्धिकरण समारोह में मुकुट का शुद्धिकरण किया जाएगा।

वह महत्वपूर्ण क्षण, जब राजा वाजिरालोंगकोर्न एक प्रतिष्ठित राजा बनेंगे, वह शनिवार को आएगा। जब वह एक पवित्र, नौ परतों वाले एक छत्र के नीचे बैठेंगे।

थाई लोगों की बहुसंख्यक आबादी के लिए यह पहला मौका होगा जब वे थाईलैंडके 10वें राजा का राज्याभिषेक देखेंगे। दिवंगत राजा भूमिबोल को 5 मई 1950 को ताज पहनाया गया था।

भूमिबोल ने 70 सालों तक देश पर शासन किया। वह दुनिया के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजा थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493