बोमन ने मराठी अभिनेत्री-ड्राइवर के साथ की ऑटो की सवारी

मुंबई , 4 मई (आईएएनएस)। हाल ही में बोमन ईरानी ने मराठी अभिनेत्री लक्ष्मी के साथ ऑटो की सैर की। लक्ष्मी मराठी अभिनेत्री होने के साथ ही ऑटो भी चलाती हैं। बॉलीवुड के अभिनेता ने उन्हें रियल लाईफ हीरो की संज्ञा दी और कहा कि उन्हें लक्ष्मी पर गर्व है।

59 वर्षीय अभिनेता लक्ष्मी से गुरुवार रात को मिले थे जब वह ऑटो चला रही थीं। बोमन ने उनका अभिवादन किया और उनके साथ ऑटो की सवारी की।

बोमन ने इस घटना की वीडियो क्लिप शेयर की। उन्होंने साथ ही लक्ष्मी की प्रेरणादायक कहानी भी साझा की कि कैसे वह मराठी धारावाहिकों में अभिनय करने के साथ ही ऑटोरिक्शा भी चलाती हैं।

वायरल वीडियो में बोमन लक्ष्मी के बगल में चालक पर बैठे हैं।

बोमन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “इस अद्भुत सुपरलेडी लक्ष्मी से मिलिए, ये मराठी धारावाहिकों में अभिनय करती हैं, और इसके साथ ही यह रिक्शा भी चलाती हैं। वास्तव में प्रेरणादायी। एक रियल लाईफ हीरो। उम्मीद है कि आपको भी उनके रिक्शा की सवारी करने का मौका मिलेगा। ये वास्तविक ऊर्जा की स्रोत हैं। आप पर बहुत गर्व है लक्ष्मी। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493