आईपीएल-12 : राजस्थान ने दिल्ली को दिया 116 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स टीम ने शनिवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल के 12वें सीजन के अपने अंतिम लीग मैच में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 116 रनों का लक्ष्य रखा है।

राजस्थान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट 115 रन बनाए। उसके लिए रियान पराग ने सबसे अधिक 50 रन बनाए जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 14 रनों का योगदान दिया।

पहले ही प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी दिल्ली के लिए अमित मिश्रा और इशांत शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। ट्रेंट बाउल्ट को भी दो सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493