आईपीएल-12 : बेंगलोर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

बेंगलोर, 4 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

मेजबान टीम ने तीन बदलाव किए हैं। मार्कस स्टोइनिस, वॉशिंगटन सुंदर और हेनरिक क्लासेन के स्थान पर कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी और शिमरोन हेटमेयर को मौका दिया गया है।

हैदराबाद की ओर से युसुफ पठान को मौका मिला है। अभिषेक शर्मा बाहर बैठेंगे।

टीम :

बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, अब्राहम डिविलियर्स, शिमरोन हेटमेयर, कोलिन डी ग्रांडहोम, पवन नेगी, नवदीप सैनी, कुलवंत खेजोरोलिया, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और गुरकीरत सिंह मान।

हैदराबाद : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, मनीष पांडे, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी और बासिल थम्पी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493