मैरीलैंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रांत मैरीलैंड के चेसापिक खाड़ी में दो सीटों वाला एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि तलाशी व बचाव का काम चल रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि मैरीलैंड नैचुरल रिसोर्सेज पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना शनिवार दोपहर हुई। पुलिस यह निर्धारित करने की कोशिश कर रही है कि हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे।

ऐनी अरुंडेल काउंटी फायर डिपार्टमेंट के रस डेविस ने कहा कि तलाशी और बचाव कार्य में सहायता के लिए कई नौकाओं और गोताखोरों की एक टीम को भेजा गया है।

डेविस के अनुसार, दुर्घटना स्थल समुद्र के किनारे से लगभग 1.2 किलोमीटर दूर है। कथित तौर पर खाड़ी 50 मीटर से अधिक गहरी है।

दुर्घटना वॉशिंगटन से करीब 70 किलोमंीटर दूर हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493