बाली में टॉप आस्ट्रेलियाई डीजे की दुर्घटना में मौत

कैनबरा, 6 मई (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के बाली द्वीप में एक विला से गिरी महिला को बचाने के चक्कर में टॉप आस्ट्रेलियाई डीजे एडम स्काई की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

42 वर्षीय डीजे जिनका वास्तविक नाम एडम नीट है, वह शनिवार को महिला को बचाने के प्रयास में कांच के दरवाजे से जोर से टकरा गए थे।

आस्ट्रेलियाई ब्रॉडकांस्टिंग कॉरपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशियाई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि उनके हाथ में गंभीर चोट आई थी। इससे उनका काफी खून बह चुका था।

एडम की महिला मित्र अपने निजी विला की छत से गिर गई थी, जिससे उनकी हड्डियां टूट गईं। उसे बचाने की जल्दबाजी में एडम की मौत हुई।

हालांकि बाली पुलिस उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

इसके अलावा एडम के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी रविवार रात को उनकी मौत की पुष्टि की गई, जिस पर उनके 9 लाख फॉलोअर्स हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493