ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री पर चुनावी जनसभा में महिला ने फेंका अंडा (लीड-1)

केनबरा, 7 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरीसन पर मंगलवार को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने अंडा फेंक दिया। यहां 18 मई को आम चुनाव होने हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी पर अलबरी में कंट्री वीमेंस एसोसिएशन के कार्यक्रम के दौरान महिला को मॉरीसन के सिर पर अंडा फेंकते देखा गया, अंडा उनके सिर से टकराकर बिना फूटे अलग गिर गया।

इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने संवाददाताओं से कहा कि उसने शरण मागने वालों के प्रति सत्तारूढ़ गठबंधन की नीतियों के विरोध में अंडा फेंका था।

इस दौरान एक बुजुर्ग महिला लड़खड़ा कर गिर गई।

मॉरीसन ने अंडा फेंकने वाली महिला को कायर बताया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “अलबरी में आज हुई घटना के संबंध में मेरी चिंता उस वृद्ध महिला के बारे में है जो लड़खड़ा कर गिर गई थी। मैंने उसे उठने में मदद की और उसे गले लगाया। हमारे किसानों को इन्हीं मूर्खो से निपटना होगा जो उनके खेतों और घरों पर हमला कर रहे हैं।”

मार्च में, एक किशोर ने न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर हुए श्वेत श्रेष्ठतावादी हमलों के लिए आव्रजन नीतियों को जिम्मेदार मानते हुए ऑस्ट्रेलिया के विवादित सीनेटर फ्रेजर एनिंग के सिर पर भी पीछे से अंडा मारा था। हमले में 51 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493