बेटी के तौर पर मां की जनसभा में गई : सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वे अपनी मां पूनम सिन्हा की चुनावी जनसभा में एक सेलीब्रिटी के तौर पर नहीं बल्कि एक बेटी के तौर पर गई थीं।

सोनाक्षी ने इसी महीने समाजवादी पार्टी की लखनऊ लोकसभी सीट से प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए रोड शो किया था। रोड शो में मां के लिए प्रचार कर रहीं सोनाक्षी के साथ उनके भाई कुश सिन्हा भी थे।

सोनाक्षी ने एक बयान में कहा, “लखनऊ में अपनी मां के साथ मैं बहुत खुश थी और हमारी जनसभा में लोगों का समर्थन देखकर मैं अभिभूत हो गई।”

उन्होंने कहा, “मैं वहां एक सेलीब्रिटी के तौर पर नहीं बल्कि एक बेटी के तौर पर अपनी मां का समर्थन करने गई थी।”

सोनाक्षी फिलहाल कई फिल्मी परियोजनाओं में व्यस्त हैं। वे ‘मिशन मंगल’ में खगोल वैज्ञानिक के रूप में नजर आएंगी। इसके अलावा मृगदीप लांबा की एक कॉमेडी फिल्म में एक छोटे कस्बे की लड़की के रूप में, ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में एक सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका में दिखने के अलावा ‘दबंग 3’ में रज्जो के अपने किरदार को तीसरी बार निभाएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493