कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी लाइफ’ में दिखेंगी इवैंजलीन लिली

लॉस एंजेलिस, 7 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री इवैंजलीन लिली और अभिनेता आइक बैरिनहोल्ट्ज, कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी लाइफ’ में साथ नजर आएंगे।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड स्टैसेन इस फिल्म के माध्यम से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।

एंड्रयू रॉबिनसन और एपर्चर मीडिया प्रोडक्शन के साथ स्टैसेन व बैरिनहोल्ट्ज भी फिल्म का निर्माण करेंगे।

फिल्म में लिली एक छोटे से बच्चे की मां की भूमिका निभाएंगी, जिसे शक है कि उसके पति का किसी इंस्टाग्राम स्टार के साथ अफेयर है और इसी वजह से हमेशा काम में डूबे रहने वाले अपने पति को वह शक करती है। एक के बाद एक गलती के चलते वह एक युवक के करीब चली जाती हैं।

लिली के पति का किरदार बैरिनहोल्ट्ज निभाएंगे।

लिली ने ‘एन्ट मैन एंड द वास्प’, ‘एवेंजर्स एंडगेम’ और ‘द हॉबिट : द डेसोलेशन ऑफ स्मॉग’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

वहीं, बैरिनहोल्ट्ज ‘सुसाइड स्क्वाड’, ‘ब्लाकर्स’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और आने वाली फिल्म ‘लेट नाइट’ में एमा थॉम्पसन व मिंडी कलिंग के साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493