आईपीएल-12 : मुंबई ने चेन्नई को 131 रनों पर रोका

चेन्नई, 7 मई (आईएएनएस)। तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पहले क्वालीफायर मैच में मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया।

मेजबान टीम के लिए अंबाती रायडू ने नाबाद 42, कप्तान महेंद्र सिंह ने नाबाद 37 और मुरली विजय ने 26 रन बनाए। रायडू और धोनी ने पांचवें विकेट के लिए 66 रन की अविजित साझेदारी की।

मुंबई के लिए राहुल चाहर ने दो और क्रुणाल पांड्या तथा जयंत यादव ने एक-एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493