मप्र भाजपा कार्यालय के पीछे चोरों का धावा

choriभोपाल– लगता है कि राजधानी भोपाल पुलिस रात्रि गश्त के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। यही कारण है कि चोरों ने बीजेपी कार्यालय के पीछे जमकर उत्पाद मचाया और एक साथ पांच दुकानों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। जब राजधानी भोपाल का ये हाल है, तो प्रदेश के दूसरे जिलों की सुरक्षा व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार चोरों ने एक के बाद एक कर बीजेपी कार्यालय के ठीक पीछे स्थित कामधेनू टॉवर की पांच दुकानों के ताले तोड़े और हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने ट्रेवर्ल्स संचालक की दुकान से 26 हजार रुपए नकदी चोरी की, तो वहीं ब्यूटी पार्लर, प्रॉपर्टी ब्रोकर और इंश्योरेंस के ऑॅफिस से नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया।

बताया जाता है कि चोरों ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब दो बजे कामधेनू टॉवर में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने एक के बाद एक कर पांच दुकानों को अपना निशाना बनाया। पुलिस ने व्यापारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

न्यूज़ 18 से

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493