अगले साल ब्राजील ग्रांप्री की मेजबानी करेगा रियो

रियो डी जनेरियो, 9 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो में अगले साल ब्राजील ग्रांप्री-2020 फॉर्मूला-1 रेस का आयोजन किया जाएगा।

बीसीसी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के हवाले से गुरुवार को इसकी जानकारी दी। ब्राजील में साओ पाउलो ही 1990 के बाद से फॉर्मूला-1 रेस का आयोजन करता आ रहा है। लेकिन अब रियो डी जनेरियो में भी इस रेस का आयोजन किया जाएगा।

बोलसोनारो ने कहा कि 2020 में होने वाले ब्राजील ग्रांप्री रेस के लिए नए सर्किट का निर्माण किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने रियो में सेना समारोह के एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “नए सर्किट के निर्माण में कम से कम छह से सात महीने का समय लगेगा।” उन्होंने साथ ही कहा कि जनता के पैसों के बिना ही नए ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।

बोलसोनारो ने इस दौरान नए ट्रैक के निमार्ण को लेकर एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षर किया। जिस जगह पर नए सर्किट का निर्माण किया जाएगा, उस स्थान को पहले भी रियो ओलंकिप के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है।

ब्राजील, दक्षिण अमेरिका का एकमात्र ऐसा देश है, जो ग्रांप्री रेसों का आयोजन करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493