टेनिस : मेड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची सिमोना हालेप, जोकोविक तीसरे दौर में

मेड्रिड, 9 मई (आईएएनएस)। रोमानिया की महिला टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप ने गुरुवार को मेड्रिड ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, पुरुष एकल वर्ग में वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं।

हालेप ने मानोलो सांटाना कोर्ट पर खेले गए महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को 7-5, 7-5 से हराया। सेमीफाइनल में उनका सामना वर्ल्ड नंबर-1 जापान की नाओमी ओसाका और स्विट्जरलैंड की बेलिंदा बेनकिक के बीच होने वाले अन्य क्वार्टर फाइनल की विजेता से होगा।

पुरुष एकल वर्ग के तीसरे दौर के मैच में जोकोविक ने फ्रांस के जैरेम चार्डी को 6-1, 7-6 (2) से मात दी। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना मारिन सिलिक से होगा जिन्होंने सर्बिया के ही लास्लो डजेरे को पटखनी दी है। सिलिक ने लास्लो को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 4-6, 6-3, 6-2 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493