तापसी की ‘गेम ओवर’ को हिंदी में पेश करेंगे अनुराग

चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू अभिनीत तमिल-तेलुगू फिल्म ‘गेम ओवर’ के हिंदी संस्करण को पेश करेंगे।

अनुराग कश्यप ने एक बयान में कहा है, “इस गेम-चेंजिंग फिल्म को हिंदी में पेश करने के लिए मैं काफी उत्सुक हूं। यह फिल्म इस बात को एक बार फिर से साबित करती है कि दक्षिण में फिल्म निर्माण की गुणवत्ता उच्चकोटि का है और यह देखकर भी अच्छा लगा कि कैसे (निर्देशक) अश्विन सरवनन ने सीमा से परे जाकर दो विभिन्न शैलियों को मिलाकर एक अच्छी फिल्म का निर्माण किया है।”

यह एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसे वाई नॉट स्टूडियोज और रिलायन्स एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

‘गेम ओवर’ अश्विन सरवनन की तीसरी फिल्म होगी। उन्होंने साल 2015 में नयनतारा स्टारर तमिल पैरानॉर्मल थ्रिलर फिल्म ‘माया’ से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा। उनकी दूसरी फिल्म एस.जे. सूर्या अभिनीत ‘इरावाकालम’ है, जो जल्द ही रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493