अमेरिका में दिवाली पर स्मारक डाक टिकट की मांग

वाशिंगटन, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के एक सांसद ने कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें दिवाली पर एक डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया गया है।

द अमेरिकन बाजार वेबसाइट ने डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि कैरोलिन बी.मेलोनी के हवाले से गुरुवार को कहा, “कई अमेरीकियों द्वारा इस पर्व को महत्व देने के बावजूद अब तक संयुक्त राज्य डाक सेवा ने दिवाली पर एक स्मारक टिकट जारी नहीं किया है, जबकि अन्य धार्मिक तथा सांस्कृतिक छुट्टियों जैसे क्रिसमस, क्वांजा, हनुक्का तथा ईद पर डाक टिकट पहले ही जारी किया जा चुका है।”

प्रतिनिधि ने 12वें कांग्रेस डिस्ट्रिक्ट में कहा, “हमारा प्रस्ताव सभी की भावना को व्यक्त करेगा परिणामस्वरूप नागरिक डाक सलाहकार समिति को एक दिवाली पर एक डाक टिकट जारी करनी चाहिए।”

मेलोनी अतीत में दिवाली के प्रति जागरूकता फैलाने के कई प्रयासों को अंजाम दे चुके हैं।

हालांकि इस बार उनका साथ अन्य सांसदों जैसे माइक होंडा, अमी बेरा, तुलसी गब्बार्ड तथा ग्रेस मेंग ने भी दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493