टेनिस : फेडरर ने मेड्रिड ओपन में थीम को मात दी

मेड्रिड, 11 मई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर ने यहां मेड्रिड ओपन में आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को एक कड़े मुकाबले में हराया।

फेडरर ने तीन सेट तक चले एक रोमांचक क्वार्टर फाइनल मैच में थीम को 3-6, 7-6 (13-11), 6-4 से पराजित किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज थीम ने 37 वर्षीय फेडरर को कड़ी टक्कर दी जो चार साल बाद इस टूर्नामेंट में लौटे हैं।

फेडरर ने मैच की दमदार शुरुआत की। वर्ल्ड नंबर-3 ने थीम के खिलाफ पहले सर्व पर 84 प्रतिशत अंक अर्जित किए और पहला सेट जीतते हुए बढ़त बना ली।

दूसरे सेट में दर्शकों को दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। थीम ने इस सेट में वापसी की और स्विट्जरलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी को परेशानी में डाला।

सेट टाई-ब्रेकर में गया जहां थीम ने 13-11 से जीत दर्ज की।

तीसरे और निर्णायक सेट में हालांकि, फेडरर का जलवा दखने को मिला। उन्होंने 6-4 से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493