बीजिंग, 16 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के जियांगसु प्रांत में यांग्त्जे नदी में एक नौका के डूब जाने के बाद 20 से अधिक नागरिक लापता बताए जा रहे हैं। इनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नौका में सात या आठ विदेशी तकनीशियन थे। इनमें सिंगापुर और जापान के तकनीशियन भी शामिल थे। लापता लोगों में फ्रांस का एक नागरिक भी हो सकता है।
यह घटना गुरुवार दोपहर हुई, जब लोग नौका विहार कर रहे थे। अब तक तीन लोगों को बचाया जा सका है। खोज एवं बचाव अभियान अब भी जारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath