टेनिस : जोकोविक ने मेड्रिड ओपन के फाइनल में प्रवेश किया

मेड्रिड, 12 मई (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने शनिवार को यहां दमदार प्रदर्शन करते हुए मेड्रिड ओपन के फाइनल में जगह बना ली।

जोकोविक ने एक कड़े सेमीफाइनल मैच में सीधे सेटों में आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 7-6 (7-2), 7-6 (7-4) से पराजित किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पिछले तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले 31 वर्षीय जोकोविक को इस मुकाबले को जीतने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी।

पहले सेट में उन्होंने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन जल्द ही थीम फॉर्म में लौटे और मुकाबले को टाई-ब्रेकर तक लेकर गए।

वर्ल्ड नंबर-5 थीम ने टाई-ब्रेकर में अपना संयम खो दिया। उन्होंने कई अनफोस्र्ड एरर किए जिसके कारण सर्बियाई खिलाड़ी ने 7-2 से जीत दर्ज करते हुए मैच में बढ़त बना ली।

दूसरे सेट में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच दमदार मुकाबला देखने को मिला। थीम ने इस बार शानदार शुरुआत की और 4-2 की बढ़त बनाई।

इसके बाद, जोकोविक ने वापसी की, लेकिन थीम एक बार फिर 6-5 से आगे हो गए। हालांकि, जोकोविक मुकाबले को टाई-ब्रेकर में ले जाने में कामयाब हुए जहां उन्हें 7-4 से जीत मिली।

फाइनल में जोकोविक का मुकाबला ग्रीस के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल को मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493